पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई होली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। होली का पर्व जिलें में धूमधाम से मनाया गया। होली पर्व पर लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर जमकर होली का पर्व मनाया। जिले के राठ क्षेत्र में पूरे पारंपरिक तरीके से होली का पर्व मनाया गया। राठ क्षेत्र में ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ होली का पर्व मनाया। वहीं शहर में भी लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर एक होली का पर्व मनाया। पौड़ी में डीएम आवास पर डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत चौहान, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, कोतवाली प्रभारी विनोद गुंसाई आदि ने भी होली पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। वहीं, पौड़ी के नवनिर्वाचित विधायक राजकुमार पोरी ने पूर्व सैनिकों के साथ मांडाखाल में होली मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *