जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : डू समथिंग सोसाइटी की ओर से होली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई।
शिब्बूनगर में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि होली हमारी संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हर वर्ष की तरह की वर्ष भी होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। लोकगायक सौरभ मैठाणी व उनकी टीम की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में होलिकोत्सव समिति का गठन करते हुए सत्यप्रकाश थपलियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रेखा नेगी व शूरबीर खेतवाल को उपाध्यक्ष, रोशन बलूनी व पंकज ध्यानी को सचिव का दायित्व दिया गया। प्रकाश चंद्र कोठारी, डीपी बलूनी, सिंधु कोठारी, सोनम कोठारी, शशिभूषण अमोली, आशीष नेगी, एसएन नौटियाल, सुरेंद्र लाल आर्य, एसपी कुकरेती, विजय माहेश्वरी, दीपक कुकरेती, आरपी पंत, जेपी ध्यानी, राजेंद्र बिष्ट, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन बिष्ट, प्रवेश नवानी, कविता रावत, पुष्पा केष्टवाल, चांद मौला बख्स, ज्योति कुलाश्री, श्वेता गोयल, सुनीता नैथानी, नीलम डंगवाल, चिराग कुकरेती, नितीश कुमार, अरूण असवाल, अतुल बडोला, विवेक सती को अभिनंदन समिति का सदस्य चुना गया।