होली हमारी संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक: ऋतु

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि होली हमारी लोक संस्कृति की पहचान है। हमें अपने बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति पूर्वक होली का त्योहार मनाने की भी अपील की।
क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ रंगोत्सव की खुशियां साझा कीं। वार्ड नंबर- 36, लोकमणिपुर में कुमाऊंनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने आमजन को होली के महत्व के बारे में बताया। भाजपा भाबर मंडल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सिमरन बिष्ट की ओर से शिव मंदिर झंडीचौड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची विस अध्यक्ष ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत विस अध्यक्ष ने मालगोदाम रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ होली खेली। उन्होंने कहा कि हमें शांति पूर्वक अपने त्योहारों को मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *