बैठकी होली का आयोजन किया

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। कलश लोक संस्ति चौरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग द्वारा रुद्रप्रयाग के बाद रविवार को तिलवाड़ा स्थित सूर्यप्रयाग में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने होली के गीतों का आनंद लिया। बैठकी होली के दौरान पूरा माहौल रंगीन हो गया। होली आगमन पर सुंदर और आकर्षक गीतों से माहौल होलीमय बन गया।
कलश संस्था के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में शनिवार को महादेव मौहल्ला स्थित महादेव मंदिर परिसर में होली के आगमन बैठकी होली का आयोजन किया गया। यहां मौजूद लोगों ने शानदार होली के गीतों से माहौल रंगीन बना दिया। होली गीत सिद्घी को दाता बिघ्न विनाशन, पनिया भरन मत जा गुजरिया, कैल बांधनी चीर, ब्युंणली फ्यूलड़ी तोड़ल्यां बुरांस सजोळ्यूं मा सजिगेनी फूल द्गड़्या होरी अयीं च, ऐगे राधा होरी को त्योहार सहित कई गीतों की प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे। वहीं रविवार को सूर्यप्रयाग में कलश के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल अरुण चमोली, विमला राणा, चन्द्र शेखर पुरोहित, मनोज थापा, सुरेश गैरोला, विवेक बंसल, जगदम्बा प्रसाद चमोला, माहेश्वर पुरोहित, अरुण चमोली, आशीष कण्डारी, विकास डिमरी, राजेन्द्र बडोनी पंकज रौतेला, वेदिका सेमवाल, शंकर गिरी माई जी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *