नपं गजा में होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया

Spread the love

नई टिहरी। नरेन्द्रनगर के नगर पंचायत गजा में होली मिलन समारोह के आयोजन के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे का गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
नगर पंचायत गजा में होली मिलन कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की पत्नी सुमन उनियाल ने कहा कि हम सभी को अपने त्योहारों को भाईचारे, रीति रिवाज और अपनी संस्ति के साथ मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाऐं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चली हैं, घर हो या बाहर सभी लोगों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। मौके पर स्कूली छात्राओं ने गढ़वाली गीत सपना स्याली, खुट्यों मां तेरी पैजी बजा दी छमा छम, धरती हमारा गढ़वाल की कथगा रौतेली स्वाणी छ सहित कई गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। नगर पंचायत गजा की ओर से कार्यक्रम में आये अतिथियों का शल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मौके पर प्रिंसी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, दिनेश प्रसाद उनियाल, अजय सिंह, महेश सिंह, लखन पाल सिंह, गजे सिंह, रतन सिंह रावत, मधु सजवाण, बबीता तड़ियाल, कांता सजवाण, किरन उनियाल, प्रियंका चौहान, कविता नेगी, प्रियांशी चौहान, रमा, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *