संवेदना समूह के होली मिलन कार्यक्रम में होली गीतों की धूम

Spread the love

 

उत्तरकाशी। संवेदना समूह के होली मिलन कार्यक्रम में अबीर गुलाल के रंग उड़ने के साथ ही होली के गीतों की धूम रही। संवेदना समूह कार्यालय में केदार घाट के छत पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं देर शाम को हनुमान चौक में होलिका दहन किया गया। नगर में घूमती होल्यारों की टोलियों ने लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका कम्पलेक्स में संवेदना समूह की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समूह के कलाकारों ने ‘ऐगे फागुन को त्योहार, खेला होली भर पिचकारी रंग डारो रे, होली आई रसिया, ‘ऐगे बसंत बयार फागुन होली को त्योहार आदि होली के गीतों से रंग जमा दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। देर शाम नगर के हनुमान चौक पर संवेदना समूह एवं स्थानीय व्यापारियों ने होलिका दहन किया। इस मौके पर लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ ही लोकगीत एवं नृत्य कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में संवेदना समूह के अध्यक्ष जयप्रकाश राणा,व्यापर मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान, संजय मल्होत्रा, मनमोहन थलवाल,दिनेश उप्पल, अजय नौटियाल, संजय पंवार, देवराज, सूर्यप्रकाश, प्रदीप, हरेदेव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *