कर्णप्रयाग और गौचर में गाए होली के गीत

Spread the love

चमोली। रविवार को कर्णप्रयाग में होली मिलन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान होली के गीत गाए गए और कवियों ने कविताओं के माध्यम से होली के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में लोगों ने रंग लगाकर आपस में शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हरिकृष्ण भट्ट, दिनेश जोशी, रामकृष्ण भट्ट आदि थे। वहीं, गौचर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक गायकों ने होली के गीत गाए। इस मौके पर जनकल्याण लोक सेवा मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार, पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, वीरपाल सिंह, नारायण चौधरी, विनीत रावत, पूनम रावत, मुकेश नेगी, वेदांत टाकुली, कुशाल नेगी, शिवचरण बिष्ट, सुनील शाह, आनंद कंडारी, मनोज नेगी, मनीष कोहली, लोक गायक प्रदीप बुटोला, सुशीलराज, मोहित सती, अनुराग शाह एवं भोलेनाथ कीर्तन मंडली, मां कलिंका कीर्तन मंडली, जय मां देवराड़ी कीर्तन मंडली, जय मां कालिंका मंडली और भट्टनगर के लोगों द्वारा होली के लोक गीत व भजन गाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *