आचार संहिता के चलते अवकाश निरस्त

Spread the love

बागेश्वर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के प्रभावी होते ही सरकारी कर्मचारियों की टुट्टियां भी निरस्त हो गई हैं। जो कर्मचारी टुट्टी पर हैं उन्हें भी तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश जारी हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि आठ जनवरी से आदर्श आचार संहिता प्रभाव से लागू हो गई है। जिले के जितने भी अधिकारी व कर्मचारी अवकाश पर हैं उनके अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। अवकाश पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल अपने कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। चुनाव संपन्न होने तक किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को अपरिहार्य परिस्थितयों को छोड़कर किसी भी प्रकार का कोई अवकाश स्वीत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा आदेश की अवहेलना की गई तो उसे गंभीरता से लेते हुए उसके विरूद्घ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *