होलिका दहन कर मांगी सुख-समृद्धि की मन्नत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान महिलाओंने पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही नगर के झंडाचौक में महिलाएं पूजा-अर्चना को उमड़नी शुरू हो गईं थीं।
हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। होली के पर्व की शुरुआत होलिका दहन से होती है। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पुराणों में होलिका दहन और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन होली पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *