होल्यारों ने जमकर लिया होली का आनंद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। होली का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय सहित जिले के सभी कस्बों और गांवों में होल्यारों ने जमकर आनंद लिया। अबीर-गुलाल को खूब उडेला गया। लोगों ने एक दूसरे को मिलन के इस पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यालय सहित जिले के जिले के सभी कस्बों और गांवों में होली का पर्व उत्साह से मनाया गया। सुबह से ही होल्यारों की टीमें एक गांव से दूसरे गांव में घूमने लगी। शहरी कस्बों में भी होली को लेकर होल्यारों की टीमें विभिन्न नगरों में घूमकर गीतों के साथ होली मनाती रही। ढोल, दमाऊं, ढोलक, नगाड़ों के साथ होली का आनंद लेती टीमें देर सांय तक घूमती रही। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ में नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा होली का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही नगर में अनेक संस्थाओं के लोगों ने होली खेली। भाईचारे और मिलन के इस पर्व पर एक दूसरे को बधाइयां दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *