होली को लेकर होल्यारों की टीमें तैयार

Spread the love

रुद्रप्रयाग। होली को लेकर अनेक जगहों पर होल्यारों की टीमें तैयार हो गई है। गुरुवार को बाजार में लोगों ने जमकर रंग, पिचकारी और अन्य सामान खरीदा। आज यानि शुक्रवार को रंगों के पर्व को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। ढोलक और अन्य साजो सामान के साथ होल्यारों की टीमें सुबह से ही बाजारों में निकलेंगी। इधर बाजारों में भी होली को लेकर काफी रौनक देखी गई। बाजार में अधिकांश दुकानें रंग और पिचकारी से सजी रही। लोग घर, मौहल्लों और बाजारों में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *