घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान की शुरु

Spread the love

रुद्रपुर। आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने के उद्देश्य से भाजपा हाईकमान के आदेश पर स्थानीय नेताओं ने घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत कर दी है। विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा जिलाध्यक्ष ने वार्डो में अभियान चलाकर भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया और दुकान-मकानों पर पार्टी के झंडे व स्टीकर लगाए।
बुधवार को भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने उत्तरी मंडल पदाधिकारियों के साथ वार्डो में घर-घर भाजपा,हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को धामी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है। केंद्र की मोदी सरकार भी उत्तराखंड के चहुमुंखी विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में राज्य के विकास के लिए एक बार पुनरूभाजपा का सत्ता पर काबिज होना जरुरी है। ताकि केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्यवासियों को मिल सकें। बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक घर जाकर पार्टी का झंडा,स्टीकर व बैनर लगाएं जाएंगे। इस मौके पर ईश्वरी राठौर, धीरेश गुप्ता,ममता राठौर, शिव कुमार गंगवार, गौरव कुशवाहा, डी के गंगवार, शम्मी गुप्ता, ष्णपाल गंगवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *