कोरोना को मात देने के लिए एसडीआरएफ जवानों की नई भूमिका, बाइक से बांट रहे होम आईसोलेशन किट

Spread the love

देहरादून। देहरादून शहर में होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को एसडीआरएफ होम आईसोलेशन किट पहुंचा रही है। इसके साथ ही बल के जवान उत्तराखंड आ रहे बाहरी लोगों को फोन कर, कोविड जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता भी पूछ रहे हैं। मंगलवार को डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित करवाते हुए, अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण के बाद उत्तराखंड आने वाले लोगों को कंट्रोलरूम से फोन कर आरटी पीसीआर रिपोर्ट के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान लोगों को साफ बताया जाएगा कि बिना जांच उत्तराखंड में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी के साथ मंगलवार से आठ बाइक सवार दस्तों ने स्मार्ट सिटी पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून शहर में होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को घर पर किट पहुंचानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल में भी किट का वितरण किया जा रहा है। सेनानायक नवनीत भुल्लर ने बताया कि सोशल मीडिया टीम अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोविड जनजागरूकता कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *