उत्तराखण्ड के लोगों को विरासत में मिली ईमानदारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. डीएस नेगी की ओर से बिड़ला परिसर में मोटिवेशनल व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तरायणी के पूर्व अध्यक्ष सीएम बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में ईमानदारी कूट-कूट के भरी है, हमें यह विरासत अपने पूर्वजों से मिली है। कहा यदि हम अपने भविष्य के प्रति ईमानदार रहेंगे तो कामयाबी जरूर हासिल होगी।
सीनेट सभागार में उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य केएल आर्य ने छात्रों को करियर काउंसलिंग के साथ-साथ स्टार्टअप के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को माइक्रो बिजनेस से शुरुआत करनी चाहिए। इस मौके पर उत्तरायणी संस्था के अध्यक्ष व पूर्व बीएसएफ के डीआईजी केएन सुयाल ने कहा कि हमारा मकसद सीखना, सीखाना और उसे वापस करना है। उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए ईमानदारी से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजेश कंडवाल ने इंश्योरेंस तथा खतरा प्रबंधन पर महत्वपूर्ण ब्याख्यान दिया। कार्यक्रम में डॉ.अरुण शेखर बहुगुणा, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. वाईएस नेगी, डॉ. नीमा भेंतवाल, शोध छात्र सुनील सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *