राष्ट्रीय गतका चौंपियनशिप जीतने वाली टीम का सम्मान

Spread the love

काशीपुर। दिल्ली में हुई नेशनल गतका चौंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन कर 4 गोल्ड समेत 20 पदक जीतने वाली उत्तराखंड की टीम को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित किया। प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने बच्चों की जीत पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 11 से 12 अक्तूबर को नेशनल गतका चौंपियनशिप हुई थी। इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम ने भी प्रतिभाग किया था। यहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम ने 4 गोल्ड, 8 सिल्वर तथा 8 कांस्य पदक जीते। रविवार को कोच हरप्रीत सिंह के साथ बाजपुर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे खिलाड़ियों का गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने स्वागत व सम्मान किया। कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यहां पर कोच हरप्रीत सिंह, अमृतदीप सिंह, गगन, सहजपाल, अगमवीर, प्रभजोत, अदिति सिंह, जसमीत, जैसमिन, कमलजीत, प्रभजोत, गुरमंगत, जगजोत, जयदीप, मनराज, वंश, मनिंदर सिंह सहोता आदि को सम्मनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *