पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 40 पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर, सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभिन्न युद्धों में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि देश की आबादी में एक फीसदी से भी कम जनसंख्या होने के बावजूद शहादत और पराक्रम में उत्तराखंड के सैनिकों का अग्रणीय योगदान है। विभिन्न युद्धों में उत्तराखंड के सैनिकों ने अपना पराक्रम और जौहर दिखाते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव सेनानी ओमप्रकाश चमोला और संचालन देवी सिंह डडवाल ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सूबेदार रणधीर सिंह नेगी, भोपाल सिंह, भागेश्वर प्रसाद सकलानी, श्याम सिंह, रामचन्द्र नौगाई, स्वरूप सिंह, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व शिक्षाविद विनोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *