जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड द्वारीखाल में उत्कृष्ट शिक्षक व विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए मिशन स्कूल आफ एक्सीलेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पढ़ाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
गुमखाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक एससीईआरटी प्रदीप रावत, जिला शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयोगों से शिक्षक व विद्यार्थियों दोनों को प्रोत्साहन मिलता है। इस दौरान हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट छात्रा प्रतिभा, जिया, समृद्धि रावत, आदित्य व इंटरमीडिएट स्तर पर सूरज भंडारी, अमनदीप, आकाश जखमोला, सोनम को सम्मानित किया गया। विकासखंड स्तर पर हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यालय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज चैलूसैंण, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंज्ञाना, राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल और इंटरमीडिट स्तर पर बेहतर परिणाम के लिए राजकीय इंटर कालेज पाली लंगूर, राजकीय इंटर कालेज चैलूसैण व अटल उतकृष्ट राजकीय इंटर कालेज देवीखेत के शिक्षकों व अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया। हिंदी विषय के लिए शिक्षिका सरोजनी रावत, इंदु बिष्ट, जशोदा नेगी, अंग्रेजी विषय में संदीप सिंह, दिगंबर प्रसाद, अर्चना नेगी, गणित विषय में गीता, प्रतिमा रावत, प्रतिमा सारस्वत, सामाजिक विज्ञान में रेनू, पूजा नैनवाल व गोविंद बल्लभ, विज्ञान विषय में सुभाष चंद्र, माला ध्यानी, विक्रम रावत, अर्थशास्त्र विषय में राकेश रावत, वीरेश भट्ट, वीरेंद्र सिंह, भौतिक विज्ञान विषय में प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, पूरण सिंह, शारीरिक शिक्षा विषय में विनय रावत, प्रभाकर रावत, सागर द्विवेदी, समाजशास्त्र विषय में बीना शाह, चरण सिंह प्रमोद पैनुली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र गिरि, राजीव थपलियाल आदि मौजूद रहे।