प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका मुख्यमंत्री वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके बाद विद्यालय में पहुंची छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व देहरादून में बालिका मुख्यमंत्री वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा तराना रावत, अनुष्का रावत, तानिया रावत ने पौड़ी गढ़वाल की टीम से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वालीबाल कोच सूरज रमोला ने बताया कि छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विपिन जदली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *