योग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : योग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने छात्रों को सम्मानित किया। कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय में लौटे विद्यार्थियों का प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। कहा कि निरोग काया के लिए हमें जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक स्तर पर होने वाले विकास के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि छात्रों को इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता से नई सीख प्राप्त होती है। जिसे अपने दैनिक जीवन में अपनाकर वे स्वयं के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। इस मौके पर डा. हीरा सिंह, डा. संदीप किमोठी, आयुशी शर्मा, ज्योति, निकिथा, पारस पंत, मंजीत सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *