सौ वर्ष की आयु पूर्ण करने पर किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मानपुर निवासी झबरी देवी के सौ वर्ष पूर्ण करने पर वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान झबरी देवी ने सदस्यों के साथ अपने जीवन का अनुभव भी सांझा किया।
संगठन ने झबरी देवी के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। सदस्यों ने कहा कि झबरी देवी सौ वर्ष पूर्ण करने के बाद 101 वर्ष में प्रवेश कर चुकी हैं। इतनी आयु होने के बाद भी वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने सौ साल पूरा करने पर झबरी देवी को फूल माला पहनाते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी सदस्यों ने झबरी देवी के दीर्घायु की कामना करते हुए स्वजनों से भी बढ़ती उम्र को देखते हुए झबरी देवी की अच्छी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रिपुदमन बिष्ट, सुरेंद्र लाल आर्य, जयवीर सिंह रावत, आरएस बिष्ट, केएस चौहान, प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *