बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के लोगों ने शिरकत की। सम्मेलन में हाईस्कूल और इंटर में 70 प्रतिशत अंक से ऊपर प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में समाज के 70 वर्ष से ऊपर के आयु वाले बुजुर्गों को समाज में अच्छे कार्य करने पर परिवार सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभान पुरी, संचालन पदम गिरी और विनोद पुरी ने संयुक्त रूप से किया।
मलकपुर चुंगी के पास हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि गोस्वामी समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है। गोस्वामी समाज ने अच्छे कार्यों के लिए लोगों को दिशा दिखाने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि डॉ. महेश गिरी ने कहा कि समाज से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गिरी ने कहा कि गोस्वामी समाज मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयानंद गिरी, सुरेश गिरी, सुभाष गोस्वामी, नरेंद्र पुरी, संजय गोस्वामी, श्रवण गोस्वामी, अनुज गोस्वामी, सचिन गोस्वामी, हरिओम गिरी, रमेश गिरी, मुकेश गिरी, कृष्ण पुरी, रविंद्र गिरी, जितेंद्र गिरी, मुकेश गिरी, राकेश गिरी, शीतल गिरी, अजय गिरी, प्रेम गिरी, प्रमोद गिरी, मांगेराम गिरी, सुभाष गिरी, मदन गिरी, बालूराम गिरी, चंद्रभान गिरी, लवकुश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *