वीर शहीदों के स्वजनों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कारगिल दिवस पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कल्याण लैंसडौन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वीर शहीदों के स्वजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय सेना का लोहा माना जाता है। कारगिल विजय दिवस वीर बलिदानियों के शौर्य को याद दिलाता है। विषम परिस्थितियों में हमारे वीर जवानों ने कारगिल युद्ध लड़ा और उस पर फतह हासिल की। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार वीर सैनिकों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। उत्तराखंड प्रदेश में पांचवें धाम सैन्य धाम की स्थापना की गई है। धाम में हर बलिदानी के घर की मिट्टी को लाकर लगाया गया है। विस अध्यक्ष ने वीर बलिदानियों के स्वजनों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कमांडेंट बीएस नेगी ने कहा कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय बनने से सबसे अधिक लाभ सेना के जवानों के बच्चों को मिलेगा। इस मौके पर कमांडेंट सुरेंद्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, नायब सूबेदार देवेंद्र नेगी, भारत भूषण बलूनी, जगदीश प्रसाद पोखरियाल, गोपाल जखमोला, अनिल डबराल, गोपाल सिंह रावत, सीपी धूलिया, सीपी डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *