जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ाई में अव्वल छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने छात्राओं को बालिका दिवस के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बालिका दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। थीम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना है। कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाना है। इस मौके पर विद्यालय की अव्वल छात्रा पुनीता पंत, जीविका, यशिका, कनिष्का कैंथोला, अर्चना चौहान, संजना, रितिका,सपना, रितिका रमोला, पिया रावत, मनीषा को सम्मानित किया गया।