गढ़वाल विवि के कुलपति का किया सम्मान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का गुरूवार को नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कुलपति सचिवालय में हुए कार्यक्रम में यह सम्मान गढ़वाल विवि स्थापना आंदोलन के संस्थापक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान व्यापार सभा श्रीनगर, रोटरी क्लब अलकनंदा वैली, गुरूद्वार प्रबंधक कमेटी, अजीम प्रेमजी फांउडेशन, अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन, गौ संवद्र्धन समिति की ओर से कुलपति का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चे जो सुनहरा सपना लेकर गढ़वाल विवि में पहुंचे हैं, उनके सपनों को पूरा करने का कार्य विश्वविद्यालय के शिक्षक करेंगे। कहा कि नागरिकों की ओर से जो भी सुझाव मिलेंगे, उनको विवि प्रशासन हर संभव पूरा करने का कार्य करेगा। इस मौके पर पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद दरमोड़ा, समाजसेवी अनिल स्वामी, रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के अध्यक्ष डॉ. एसके बिजल्वाण, वरिष्ट रंगकर्मी विमल बहुगुणा, उद्योग व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, दिनेश असवाल, दिनेश पंवार, नवल किशोर जोशी, राजेंद्र बडथ्वाल, प्रो. मोहन सिंह पंवार, डॉ. विजयकांत पुरोहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *