डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं देवभूमि सामाजिक संस्था द्वारा डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान नि:स्वार्थ भाव से डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया और दिन रात मेहनत कर खतरनाक महामारी से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कर्मियों को प्रोत्साहित करने से उनके कार्य करने में अभिरुचि होती है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। कोरोना में स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम के रूप में काम किया। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। कोटद्वार में कोरोना संक्रमण के मामले में अन्य शहरों की तुलना में कम है। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. रंजना सिलोडी, एएनएम पूजा वर्गा, फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह रावत, अनीता रावत, कोविड वैक्सीनेशन सेंटर सुपरवाइजर अनूप को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीरज कुमार, गौरव कुकरेती, किरण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *