कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जिताने का काम करें : आशा

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने महिलाओं को एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि चुनाव में सभी एकजुट होकर पार्टी को जिताने का काम करे।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यशाला में विधायक राजकुमार पोरी ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित शक्ति वंदन जिला कार्यशाला में बतौर विशिष्ठ अतिथि हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं को स्वयं सहायता समूह और एनजीओ से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर पार्टी की जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, जिला कार्यकारणी सदस्य सुमनलता ध्यानी, विधान सभा विस्तारक प्रेम सिंह पंवार, शक्ति वंदन कार्यक्रम की संयोजक नीलम जुयाल, संगीता डोभाल, ज्योति सुंद्रियाल, हेमलता भट्ट, नगमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *