लिंगानुपात कम होने पर आशाएं देंगी जवाब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने लिंगानुपात में सबसे अधिक गिरावट वाले ग्राम पंचायत की आशाओं का स्पष्टीकरण लेते हुए जांच के निर्देश अफसरों को दिए। डीएम डा.आशीष चौहान ने वर्जुअल माध्यम से लिंगानुपात को बैठक में कहा कि जिन गांवों में लिंगानुपात में भारी गिरावट पाई गई है वहां फिर से जांच कर रिपोर्ट दी जाए। बैठक में बताया गया कि गर्भधारण पूर्व व प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के तहत लिंगानुपात को लेकर पूर्व में किए गए सर्वे के आधार पर 43 गांव में लिंगानुपात में भारी गिरावट पाई गई थी। सर्वे के आधार पर जिले के सभी 15 ब्लाकों में से जयहरीखाल व थलीसैंण ब्लाक का लिंगानुपात सही पाया गया था। जबकि 13 ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में लिंगानुपात में गिरावट पाई गई, जिसमें सबसे अत्यधिक यमकेश्वर व बीरोंखाल हैं। डीएम ने कम लिंगानुपात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिंगानुपात को लेकर जिला स्तरीय समिति का गठन करते हुए 43 गांव की सभी आशाओं की रिपोर्ट की जांच कर फिर से सर्वे करने व डाटा अपडेट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पारुल गोयल, डा. रमेश कुंवर, जिला समंवयक आशीष रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *