उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों से लग रहा है जाम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। केदारनाथ धाम के पैदल रास्ते पर घोड़े खच्चरों से भी जाम लग रहा है। संचालक घोड़े खच्चरों को तय स्थान के बजाय, बीच रास्ते में ही रोक रहे हैं। इस कारण प्रशासन अब तक 146 संचालकों का चालान कर चुका है। श्री केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू रखना जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। घोड़ा-खच्चरों के कारण यात्रा बाधित न हो इसके लिए इस वर्ष रोटेशन के आधार पर अधिकतम पांच हजार घोड़े ही एक बार में संचालित कराए जा रहे हैं। जिसमें से एक हजार घोड़े माल ढोने के लिए रिजर्व रखे गए हैं। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने घोड़े-खच्चरों का मुख्य मार्ग पर विश्राम पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया हुआ है। मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूरी पर ही घोड़े-खच्चर रोके जा सकते हैं। बावजूद इसके कुछ हॉकर मुख्य मार्ग पर ही घोड़े-खच्चर खड़े कर रहे हैं। जिससे पैदल मार्ग में संकरे स्थान पर जाम जैसी स्थिति पैदा होने के साथ ही गंदगी हो रही है। जिस कारण प्रशासन को चालान की कार्यवाई करनी पड़ रही है, इसके साथ ही यात्री शेड में घोड़े-खच्चर बांधने पर भी चालान किए जाने के साथ ही घोड़े-खच्चर पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि यात्रा शुरू होने से आज तक यात्रा मार्ग पर 2461 घोड़े का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। बीमार या चोटिल होने पर 685 घोड़े- खच्चरों का उपचार किया जा चुका है। जबकि 40 घोड़े- खच्चर अनफिट पाए गए हैं, यात्रा से हटाए गए हैं। वहीं अनियमितता एवं नियमों के उल्लंघन पर अब तक 146 घोड़े- खच्चरों का चालान कर उन्हें ब्लॉक किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!