पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पुरोनियोजित व बाह्य सहायतित योजना की वित्तीय प्रगति को लेकर समीक्षा की। फरवरी माह तक उद्यान विभाग 55.44, पंचायती राज 71.45, अस्थाई खण्ड लोनिवि बेरीनाग 74 प्रतिशत की धनराशि खर्च की है। जिला सभागार में जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। जिला योजना में लगभग 92.51 प्रतिशत वित्तीय प्रगति दर्ज की गई। राज्य योजना में प्रगति लगभग 81.35 प्रतिशत रही,केंद्र पुरोनियोजित योजनाओं में लगभग 87.30 प्रतिशत प्रगति मिली। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में ए, बी, सी एवं डी श्रेणियों को लेकर समीक्षा हुई। गरीबी उन्मूलन, ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, आवास, खाद्य सुरक्षा, महिला व बाल विकास, पर्यावरण व वन, ग्रामीण सड़क, बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने बी, सी व डी श्रेणी के विभागों की योजनाओं में शीघ्र प्रगति करते हुए ए श्रेणी में लाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि यदि आगामी माह में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई देती है तो संबंधित विभागों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ.दीपक सैनी सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।