डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी होरू संषर्घ समिति

Spread the love

अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीडीए समाप्ति का जल्द शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक सभासद हेम चंद्र तिवारी, एनडी पांडे, महेश चंद्र आर्या, चंद्रमणी भट्ट, डीएस तिलारा, ललित मोहन पंत, सुरेंद्र लाल टम्टा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चंद्रकांत जोशी, आनंदी वर्मा, शहाबुद्दीन, जया टम्टा, नवीन चंद्र जोशी, भारत रत्न पांडे, ललित मोहन जोशी, राजेंद्र रावत, भावना पांडे, राजू गिरी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *