पीठसैंण में बच्चों के लिए बनेगा हॉस्टल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा की पाबौ मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने हिस्सा लिया।
बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि डा. धन सिंह रावत ने कहा कि पीठसैंण में गरीब बच्चों के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। इन बच्चों का सारा खर्चा सरकार उठाएगी। कहा कि प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी का होना सभी का सौभाग्य है। कहा कि विकास करना हमारा लक्ष्य है। संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य सभी का उद्देश्य होना चाहिए। कहा कि प्रदेश में आंगनबाड़ियों को मार्डन आंगनबाड़ी बनाया जाएगा। प्रदेश में 1500 मॉर्डन स्कूल बनाए जा रहे है। कहा कि पाबौ को खूबसूरत नगर बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वरोजगार की तरफ बढ़ते हुए अन्य लोगों को भी रोजगाद देने पर जोर दिया। बैठक में पाबौ मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी गणेश भटट, पाबौ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *