होटल ऐसासिएशन ने किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

रूद्रप्रयाग : दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर के शिलान्यास करने को लेकर केदारघाटी में विरोध मुखर होने लगा है। सीतापुर में शनिवार को केदारघाटी होटल एसोसिएशन ने विरोध करते हुए मंदिर का नाम परिर्वतित करने की मांग की है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर का नाम केदारनाथ रखा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को केदारघाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी और सचिव नितिन जमलोकी के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने सीतापुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने वालों में संदीप रावत, लक्ष्मण गोस्वामी, रामलाल कुनियाल सहित कई लोग मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *