पिथौरागढ़()। पर्यटन नगरी में कई वर्षों से अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना होटल व होम स्टे संचालित हो रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने दो दर्जन से अधिक होटल व होमस्टे, रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस दिए हैं। क्षेत्र में 28 होटल और 130 से अधिक होम स्टे संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को अग्निशमन विभाग के अग्नि सुरक्षाधिकारी नरेंद्र प्रसाद व विनोद मेहरा के नेतृत्व में होटल, होमस्टे में फायर उपकरण व एनओसी की जांच की गई। बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुनस्यारी क्षेत्र अग्नि सुरक्षा अति संवेदनशील है। नियमानुसार निर्माण के दौरान ही एनओसी लेना अनिवार्य होता है। जांच के दौरान 15 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के ही संचालित मिले। अग्निशमन विभाग ने प्रतिष्ठानों को नोटिस देने की कार्रवाई की है। अग्नि सुरक्षाधिकारी नरेंद्र प्रसाद कहा कि यदि जल्द ही सभी प्रतिष्ठानों ने अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।