नाबालिग से दुष्कर्म मामले में होटल संचालक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पुलिस ने मामले में दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार किया था।
बीती एक अप्रैल को कोटद्वार निवासी पीड़िता के परिवार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 16 वर्षीय उनकी बेटी को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद जांच में सामने आया कि युवक-युवकों को एक होटल में लेकर गए और पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने गुरुवार को होटल संचालक नजीबाबाद नयागांव निवासी सोनू व काशीरामपुर तल्ला निवासी शुभम रावत को भी गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *