देवप्रयाग के पंतगांव में भारी बारिश से मकान ढहा, हादसा टला

Spread the love

नई टिहरी : ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित पंतगांव में गुरुवार तड़के भारी बारिश से तीन मंजिला घर का आधा हिस्सा भर भराकर ढह गया। घटना के समय तेज आवाज होने के बाद पर घर के अंदर सोई महिला ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं आधे हिस्से में स्थित बरामदे में सोया उसका पति और बेटा इसकी चपेट में आने से बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंतगांव निवासी स्व. रामानंद पांडे के पुराने मकान का आधा हिस्सा गुरुवार तड़के भारी बारिश से भरभरा कर गिर गया। घटना के समय उनकी बहू 47 वर्षीय शशि पांडे दूसरी मंजिल में सोई थी। पहली मंजिल गिरने की भारी आवाज से उसकी नींद खुल गई और उन्होंने बाहर के लिए दौड़ लगा दी। थोड़ी देर में दूसरी मंजिल का आधा हिस्सा भी ढह गया। वहीं बरामदे में सोने से उसके पति द्वारिका प्रसाद और बेटा आयुष मलबे की चपेट में आने से बच गए। परिवार का खाने पीने का सामान, कपड़े व जरूरी दस्तावेज मलबे में दब गए। सूचना पर राजस्व निरीक्षक मदन लाल व उप निरीक्षक तोता सिंह मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्हें अनुमन्य सहायता दी जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *