अतिवृष्टि से मकान ढहा, वृद्ध दंपति की मौत, नातिन गंभीर घायल

Spread the love

काशीपुर। ग्राम मिस्सरवाला में शनिवार देर रात अतिवृष्टि के चलते एक पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में वृद्ध दंपति और उनकी नातिन दब गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे तीनों लोगों को निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने वृद्ध दंपति को मृत घोषित कर दिया। नातिन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिस्सरवाला गांव की नई आबादी में रहने वाले नसीर अहमद (65 वर्ष), उनकी पत्नी मोहम्मदी (62 वर्ष) और नातिन मंतशा (16 वर्ष) रात को खाना खाने के बाद सो गए। साथ में रहने वाला बेटा नासिर अपनी पत्नी समरीन और दो बच्चों को लेकर अपने दिवंगत ससुर के तीजे में पड़ोस के गांव बैलजूड़ी गया था। देर रात करीब ढाई बजे नसीर के मकान की पिछली दीवार गिर गई। यह दीवार मिट्टी की चिनाई से बनी थी। दीवार गिरने से मकान का लिंटर भरभरा कर ढह गया। इससे मकान में सो रहे नसीर, उनकी पत्नी और नातिन मलबे में दब गए। धमाके के साथ लिंटर गिरने की आवाज से ग्रामीण जाग गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार यूसुफ अली, कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फत्र्याल आदि ने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने वृद्ध दंपति को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मंतशा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *