ग्राम रौतेला में भारी बारिश के से मकान क्षतिग्रस्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली: विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम सभा बदखोलू के रौतेला गांव में भारी बारिश के दौरान एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार से शासन से उन्हें मदद उपलब्ध करवाने की मांग की है।
रौतेला गांव में लगातार बारिश हो रही थी। सुबह छह बजे अचानक गांव में महिपाल सिंह सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जनीमत यह रही की घर की महिलाएं रसोई में काम कर रही थी। जबकि, वह और उसका भाई काम से बाहर गए हुए थे। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पीड़ित महिपाल ने बताया कि वह अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह के साथ घर में रहते हैं। भवन एक हिस्सा टूटने से परिवार में दहशत बनी हुई है। उन्होंने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान व प्रशासन को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *