घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Spread the love

हल्द्वानी। ओखलकांडा निवासी शंकर दत्त परगाई के घर में रविवार देर रात करीब 12 बजे शर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। शंकर दत्त ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, सभी परिजन घर में मौजूद थे। आग से आवासीय भवन एवं सामान जल गया। 6 बकरियां भी आग की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं विधायक राम सिंह कैड़ा ने ऊर्जा निगम एवं जिला प्रशासन से शंकर दत्त को मुआवजा देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *