घर में लगी आग, सामान राख

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर के विकास मार्ग स्थित एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग की घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। आग की घटना प्रथमदृष्टा घर में रखे दिये से बताई जा रही है। फायर पुलिस के जवानों ने करीब 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। पौड़ी शहर के विकास मार्ग कॉलोनी स्थित एक महिला वकील बीना देवी के घर में आग की घटना से अफरातफरी मच गई। आग लगने की घटना से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की घटना की जानकारी कालोनीवासियों ने डायल-112 की मदद से फायर पुलिस को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना उन्हें कंट्रोल रूम से सुबह 6 बजे मिली। जिस पर अग्निशमन टीम ने मौके पर जाकर घर में लगी आग पर 90 फीट लंबे 10 हौज पाइपों, फायर बॉल और अन्य उपकरणों की मदद से आग की काबू पाया। बताया जा रहा है घर में महीला वकील अकेले रहती थी। प्रथमदृष्टा सुबह पूजा करने के बाद दिये से घर में आग लगना प्रतीत हो रहा है। फायर टीम में नरेश शर्मा, अमित कुमार, सोनू कुमार, नवनीत सिंह, राजेश गौड़, राजेंद्र लाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *