सुरक्षा दीवार गिरने से मकान को खतरा,7 कमरों में आई दरारें

Spread the love

पिथौरागढ़। गणाई गंगोली क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक मकान की सुरक्षा वल गिर गई। इससे मकान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मकान के सात कमरों में दरारें आ गई हैं। गुरुवार तड़के तीन बजे गणाई के गांव कुशमाण, कुनलता में भगवान सिंह और उमेद सिंह के मकान की सुरक्षा वल गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज के बाद घर के अंदर रह रहे लोग बाहर आए। उन्होंने इसके बाद रात में ही मकान के अंदर कमरों में दरारें देखने के बाद मकान के दरार वाले कमरे खाली किए। दूसरे कमरों में सामान शिफ्ट किया। पीड़ित परिवार ने मवेशियों के लिए दूसरी जगह मकान में व्यवस्था की है। राजस्व उपनिरीक्षक मदन मोहन जोशी आधे दिन बाद क्षति का जायजा लेने पहुंचे। पीड़ित परिवार ने मकान की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है। कहा है कि उन्होंने जीवन भर की कमाई से मकान बनाया था। मकान को खतरा पैदा हो जाने के बाद वे संकट में आ गए हैं। मकान की नींव भी गिरने से मकान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *