ह्रदय गति रुकने से बिलौना वार्ड के सभासद का निधन

Spread the love

बागेश्वर। बिलौना वार्ड के सभासद 57 वर्षीय भूपेंद्र सुयाल का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया है। रविवार की सुबह सभासद भूपेंद्र सुयाल सुबह नाश्ता करके अपने घर बिलौना से बाजार क्षेत्र की ओर आए। इसके बाद सीधे बाजार आ गए। एसबीआइ तिराहे के पास वह एक परिचित दुकानदार से बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भूपेन्द्र सिंह सुयाल वर्तमान में बिलौना वार्ड के सभासद थे। इससे पूर्व 2004 में जब बिलौना नगरपालिका क्षेत्र में सम्मिलित नहीं हुई थी तब वह ग्राम प्रधान चुने गए। मिलनसार व लोकप्रिय होने के कारण वह 2009 में मटेला जिला पंचायत सीट से सदस्य चुने गए। 2018 में बिलौना नगरपालिका में शामिल हो गए। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह नगरपालिका में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले सभासद बने। उनके दो पुत्र विक्की सुयाल उम्र 27 व राजा सुयाल उम्र 25 साल के है। एक बेटी भी है जिसकी शादी हो गई हैं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार सरयू-गोमती संगम तट पर उनको अंतिम विदाई दी गई। शोक प्रकट करने वालों में सांसद प्रदीप टम्टा, सज्जन लाल टम्टा, बालकृष्ण, विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सभासद नीमा दफोटी, कैलाश चंद्र आर्या, नवीन चंद्र आर्या, प्रेम सिंह हरड़िया, धीरेंद्र परिहार, नीतेश वर्मा, ईओ राजदेव जायसी, मनोज ओली, धीरेंद्र कोरंगा, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, कैलाश गढ़िया, कैलाश मोहन सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *