हनुमान जयंती से पूर्व सिद्धबली में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : छ: अप्रैल को मनाई जाने वाली हनुमान जयंती से पूर्व मंगलवार को बाबा के दर पर भक्तों की भारी भीड़ी उमड़ी रही। भक्तों ने घंटों लाइन में खड़े रहकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में स्थित सिद्धबली बाबा से सैकड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। यही कारण है कि मंगलवार व रविवार को बाबा के दर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है। छ: अप्रैल को मनाई जाने वाली हनुमान जयंती से पूर्व मंगलवार को मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंगलवार सुबह से ही मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर बाबा के दरबार तक भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। देहरादून से पहुंची राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह घर में कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करते से पूर्व बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं। मंगलवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर दर्शन को पहुंचे हैं। करीब एक घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद उन्हें बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं, मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *