बीजेपी को प्रचंड बहुमत, पीएम मोदी- थैंक्यू गुजरात

Spread the love

नई दिल्ली। गुजरात इलेक्शन रिजल्ट में बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। यहां बीजेपी ने 150 के आंकड़े को पार कर लिया है। मालूम हो की गुजरात में बीजेपी ने 1995 से कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। इस बार गुजरात में बीजेपी रिकर्ड जीत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। साल 2002 के चुनावी नतीजो में बीजेपी ने गुजरात में 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन बार रुझानों में यह आंकड़ा 150 के करीब पहुंच गया है। गुजरात इलेक्शन के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूद्गी में बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई। गुजरात में बहुमत के लिए कुल 182 सीट में से किसी भी पार्टी को 92 का आंकड़ा टूना होगा। चुनाव बाद सर्वेक्षणों भाजपा के आरामदायक जीत दर्ज करने और लगातार सातवीं बार राज्य में सरकार बनाने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
बीजेपी ने राज्य में 27 साल के शासन के बाद सत्ता विरोधी भावनाओं से जूझते हुए हाल के चुनाव लड़े। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के तुरुप का इक्का थे और सत्तारूढ़ दल ने सत्ता विरोधी लहर के मुकाबले के लिये ब्रांड मोदी पर भरोसा किया। इस बार मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में लगभग चार प्रतिशत कम हुआ। राज्य में 2017 में 68़39 प्रतिशत के मुकाबले इस बार सिर्फ 64़33 प्रतिशत मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *