इंसानियत व ईमानदारी जिंदा है ..

Spread the love

रास्ते में मिले एक लाख 69 हजार रुपये लौटाए
विकासनगर। सुरेश कुमार निवासी ग्राम लांघा रोड छरबा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिले एक लाख 69 हजार रुपये पुलिस को सौंप दिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मालिक को सौंप दिया। पैसे वापस मिलने पर मालिक ने पुलिस और राहगीर की सराहना की। सुरेश कुमार निवासी लांघा रोड, छरबा सुबह लांघा रोड से जा रहे थे। सुरेश कुमार ने बताया कि इसी दौरान उन्हें अखबार में लिपटे रुपये मिले। इन्हें लेकर वह सीधे थाना सहसपुर लेकर पहुंचे। जब रुपये गिने गए तो यह एक लाख 69 हजार निकले। इसके बाद थाना पुलिस ने आसपास पूछताछ की और सीसीटीवी खंगालने के बाद उक्त धनराशि को इसके स्वामी वसीम अली पुत्र असगर अली निवासी ग्राम ढाकी को सौंपा। वसीम अली ने पुलिस एवं राहगीर की ईमानदारी की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *