20 दिन में 24 करोड़ चीनी नागरिक संक्रमित, लाशों से भर गए सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज

Spread the love

नई दिल्ली, एजेसंी। एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
आलम ये है कि अस्पतालों और अंतिम संस्कार स्थलों पर लाशें रखने के लिए जगह तक नहीं बची है। बड़ी संख्या में लाशों से कोल्ट स्टोरेज भी भर गए हैं। युक्वैनिंग शहर के एक मीट कोल्ट स्टोरेज में सबसे ज्यादा 15 हजार लाशें रखी गईं हैं। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने कई शहरों में लाशों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। कई बड़े-बड़े कंटेनर भी मंगाए गए हैं, जिनमें लाशों को रखा जा रहा है। चीन से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जो बेहद दर्दनाक हैं। आइए जानते हैं चीन की ताजा हालत क्या है?
चीन में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग हर शहर में हजारों मरीज रोज मिल रहे हैं। पूरे देश के आंकड़े देखें तो एक करोड़ से अधिक संक्रमितों की पहचान प्रतिदिन हो रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकर्ड 3़70 करोड़ मरीजों की पहचान हुई थी। इसके पहले 20 दिसंबर को 3़69 करोड़ से अधिक मरीज पाए गए थे। एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
कोरोना का कहर इस कदर हावी है कि हर रोज आठ से दस हजार लोगों की मौत हो रही है। रविवार 25 दिसंबर को 24 घंटे के अंदर 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अकेले बीजिंग में आठ हजार लोगों की मौत हुई। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत बीजिंग में हुई थी। पूरे चीन में हर रोज 10 से 18 हजार लोगों की जान जा रही है।
चीन में मरने वालों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ गई है कि लाशों को रखने के लिए जगह भी नहीं बची। सारे कब्रिस्तान व अंतिम संस्कार स्थलों पर तीन से पांच दिनों की वेटिंग चल रही है। लोग 24-24 घंटे लाशों को गाड़ियों में रखकर सड़क पर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। अस्पतालों के स्टोर रूम से लेकर छत और गलियारे तक लाशों से भर गए हैं। चीन सरकार के आदेश पर बड़ी संख्या में मीट कोल्ड स्टोरेज में शवों को रखने की व्यवस्था की गई। बताया जाता है कि सैकड़ों की संख्या में कोल्ड स्टोरेज भी लाशों से भर गए हैं। अब सरकार नए कोल्ड स्टोरेज भी खुलवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *