पत्नी और बच्चों के सामने पिटाई से आहत युवक ने लगाई फांसी

Spread the love

रुद्रपुर। विवाह समारोह में विवाद के बाद मारपीट से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपियों से युवक का पहले भी मामूली विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गंगापुर स्थित लेबर कलोनी में अयूब खान उर्फ बंटी अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात क्षेत्र में एक विवाह समारोह में बंटी अपने दो भाइयों संग गया था। वहां बंटी का कुछ युवकों से विवाद हो गया। बीचबचाव के बाद बंटी घर लौट आया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक बंटी के घर पहुंचे और उसके पत्नी-बच्चों के सामने ही उसे बुरी तरह पीट दिया। शोर होने पर लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गये। इसके बाद बंटी अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी उसे बुलाने गयी तो बंटी फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर बंटी के भाई पहुंचे और उसे फंदे से उतार अस्पताल ले गये, जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट र्केप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि बच्चों और पत्नी के सामने मारपीट से आहत होकर बंटी ने खुदकुशी की। सीओ सदर अभय सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर आने पर पुलिस हर पहलुओं पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *