शादी टूटने से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Spread the love

हल्द्वानी। रामपुर रोड चौकी क्षेत्र में शादी टूटने से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवती सिडकुल में नौकरी करती थी, उसी कंपनी में काम करने वाले कोटद्वार निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा था। बाद में दोनों के बीच अनबन हुई तो दोनों अलग-अलग हो गए। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता रानीखेत में तय कर दिया। जैसे ही प्रेमी को यह बात पता चली तो उसने होने वाले दूल्हे और जेठ को युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के मध्य से भेज दी। एक माह पहले युवती की शादी र्केसिल हो गयी। तब से युवती गुमशुद्गी रहने लगी थी और सिडकुल जाना भी बंद कर दिया। बुधवार को युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *