पति व सास पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलभद्रपुर निवासी एक महिला ने अपने पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गरिमा नेगी ने बताया कि उसका मायका डिफेंस कॉलोनी, काशीरामपुर मल्ला में है। कुछ समय पहले उसकी शादी बलभद्रपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह नेगी से हुई। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सिद्धार्थ व उसकी सास उर्मिला देवी उसके साथ मारपीट करने लगे थे। बार-बार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। यही नहीं आरोपियों ने महिला का गर्भपात भी कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *