हरिद्वार।रोशनाबाद कोर्ट से केस की पैरवी कर घर लौट रही एक महिला के साथ पति, सास और अन्य साथियों ने बीच सड़क पर मारपीट कर दी। आरोप है कि पहले उसकी कार रुकवाई, फिर गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ध्यानदीप, भारत माता पुरम रानी गली भूपतवाला निवासी मनीषा बिष्ट ने बताया कि वह सोमवार सुबह केस की पैरवी के लिए जिला कोर्ट रोशनाबाद गई थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी कार से वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वह कोर्ट चौक, रोशनाबाद के पास पहुंचीं तो वहां उनके पति नीरज बिष्ट, उसकी मां दमयंती बिष्ट, निवासी बिरला फार्म, हरिपुरकला थाना रायवाला देहरादून और धीरज सिंह नेगी निवासी निर्मला सराय रेलवे स्टेशन हरिद्वार ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और कार को सड़क पर गिरा दिया।