आत्महत्या को उकसाने के आरोपी पति गिरफ्तार

Spread the love

 

बागेश्वर। कांडा पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति को पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के थर्प गांव निवासी सुंदर सिंह नगरकोटी पुत्र स्व़ चंचल सिंह ने 28 फरवरी को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि बीते 24 फरवरी को उनकी बहन बबीता देवी पत्नी राजेंद्र सिंह रौतेला ने आत्महत्या कर ली थी। कहा कि उसके पति राजेंद्र पुत्र देव सिंह रौतेला निवासी नायल-बिलाड़ी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। जिस पर पुलिस ने धारा-498 एध्306 में उसके पति के विरुद्घ मामला दर्ज किया। एसआइ राजेंद्र सिंह नेगी ने घटना की विवेचना की। पुलिस अधीक्षक ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में थानाध्यक्ष मनवर सिंह, आरक्षी देवेश पांडे, राजकुमार, पीआरडी महेश राम आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *